गोरखपुर: माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालय में तैनात एडॉक टीचरों को सरकार ने किया सेवा मुक्त, गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर लगाई गुहार
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित होने वाले विद्यालयों में एडॉक टीचर के तौर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उत्तर प्रदेश सरकार ने 9 नवंबर 2023 को सेवा मुक्त कर दिया है। पूरे उत्तर प्रदेश में तकरीबन 2500 टीचर बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने अब रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। आज सेवायुक्त अध्यापक हुए गोरखनाथ मंदिर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में पहुंचकर गुहार लगाई।