सिद्धमुख: फोन पर जान से मारने की धमकी, पत्नी से अवैध संबंध और हत्या की साजिश का आरोप, सिद्धमुख पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sidhmukh, Churu | Apr 11, 2026 सिद्धमुख के एक युवक द्वारा अपनी पत्नी और हिसार निवासी व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सिद्धमुख थाने में मामला दर्ज करवाया है। सिद्धमुख निवासी 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने दर्ज मामले में बताया कि 6 फरवरी 2026 की रात 11.18 बजे उसके मोबाइल पर हिसार से दो नंबरों से कॉल आई।आरोप हैकॉल करने वाले ने खुद को विरेन्द्र सोनी उर्फ राकेश सोनी बताया और उसे जान से मारने धमकी दी।