बांधवगढ़: गांधी चौक के पास ₹60 हजार की चोरी, दस्तावेज और नकदी लेकर अज्ञात आरोपी फरार
उमरिया के गांधी चौक क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। पियूष बर्तन भंडार के सामने अज्ञात आरोपी ने राजकुमार साहू निवासी ग्राम कछरवार का बैग चोरी कर लिया, जिसमें पासबुक, आधार कार्ड, ऋण पुस्तिका और करीब 60 हजार रुपये नकद थे। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी चोर की तलाश जारी ।