उज्जैन शहर: कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, अभिनेत्री अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने किए महाकाल के दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल
श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर और फिल्म निर्माता रेमो डिसूजा, फिल्म अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एवं अभिनेता विक्की जैन दर्शन करने पहुंचे। सभी ने ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर जी की शयन आरती में शामिल होकर भगवान का आशीर्वाद लिया।