हिलसा: सिनेमा मोड़ पर जगह के लिए फुटपाथी दुकानदारों में मारपीट, चले लात-घूंसे
Hilsa, Nalanda | Apr 25, 2026 शहर के सिनेमा मोड़ के पास शनिवार को फुटपाथी दुकानदारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद की वजह दुकान लगाने की जगह को लेकर कब्जा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यहां फुटपाथी दुकानदार अपने-अपने हिसाब से जगह घेरकर दुकान लगाते हैं। इसी को लेकर शनिवार की दोपहर करीब 1 बजे सब्जी विक्रेता और गन्ना जूस विक्रेता के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट म