बेल्थरा रोड: जर्जर सड़क से होकर पिपरौली बड़ागांव के जनचौपाल में पहुंचे सीआरओ, ग्रामीणों को जल्द निर्माण का भरोसा दिया
सीयर ब्लॉक मुख्यालय के पिपरौली बड़ागांव में गुरुवार की शाम में आयोजित जनचौपाल के दौरान गांव तक पहुंचने वाली जर्जर सड़क अधिकारियों के लिए भी चिंता का विषय बन गई। जनचौपाल में शामिल होने पहुंचे मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गुलशन कुमार ने जब गांव के संपर्क मार्ग की बदहाल स्थिति देखी तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल ग्रामीणों से प्रस्ताव प्रस्तुत करने को