हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में बंधी अतिक्रमण प्रकरण में 95 कब्जाधारियों को कोर्ट का सम्मन, साक्ष्य के लिए 18 मार्च तय
सुमेरपुर कस्बे की बंधी क्षेत्र में अवैध कब्जे के मामले में एसडीएम कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए कब्जा करने वाले करीब 95 लोगों को नोटिस जारी किया है। सभी को 18 मार्च को न्यायालय में उपस्थित होकर अपने साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। कस्बे में सिंचाई विभाग के बंधी संख्या दो को ध्वस्त करके लोगों ने आलीशान आवासीय भवन,कार्यालय एवं प्रतिष्ठान बना लिए है।