शाहबाद: प्राचीन राम-जानकी मंदिर में चोरी, चोरों ने दर्जनों मूर्तियां चुराईं
Shahbad, Baran | Jun 23, 2026 जानकारी मंगलवार सुबह 10 बजे मिली केलवाड़ा कस्बे में स्थित प्राचीन राम-जानकी मंदिर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से भगवान की करीब 25 लड्डू गोपाल की मूर्तियों सहित लक्ष्मी नारायण जी, करीब डेढ़ फीट ऊंची दुर्गा जी की मूर्ति तथा अन्य पीतल और तांबे की कई मूर्तियां चोरी कर ले गए।