सड़क सुरक्षा माह अभियान के तहत जिले में यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दतिया पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में भांडेर SDOP पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में थाने के सामने पंडोखर पुलिस ने चलाया अभियान।