धनौरा: गजरौला थाना पुलिस ने पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर किया चालान
प्राप्त जानकारी के अनुसार पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे वारंटी को गजरौला थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर चालान किया है। मंगलवार को करीब 4:00 बजे गजरौला थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया है कि पोक्सो एक्ट में फरार चल रहे वारंटी बादल पुत्र शिव किशोर निवासी गांव पाल को मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया और उसका संबंध धारा में चालान कर दिया है।