धनौरा: गजरौला शहर के एक डिग्री कॉलेज के बाहर छात्रा के साथ मनचले ने की छेड़छाड़, परिजनों ने की धुनाई और पुलिस को सौंपा
गजरौला शहर के एक मोहल्ला निवासी छात्रा नगर में स्थित एक डिग्री कॉलेज में पढ़ने के लिए आती है। इस दौरान कई दिन से उसे एक मनचला परेशान कर रहा था और उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। छात्रा इससे काफी परेशान थी। छात्रा ने मनचले की कहानी अपने परिवार के लोगों को बता दी तो छात्रा का भाई मंगलवार को करीब 11:30 बजे के आसपास में डिग्री कॉलेज के पास आकर खड़ा हो गया।