धनौरा: बछरायूं थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार कर किया चालान
बछरायूं थाना पुलिस ने मारपीट कर शांति भंग करने वाले 13 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे बताया है कि मारपीट करने वाले आरोपी वाजिद, शाकिर, उवैश, शान मोहम्मद, कामिल, सलीम, सावेज, रहीश, खुर्शीद, इमरान, हैदर, नसंबदार, शहजाद आदि लोग मारपीट कर शांति भंग कर रहे थे।