चक्रधरपुर: चक्रधरपुर में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर 65 वर्षीय वृद्ध महिला से मारपीट, अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी
चक्रधरपुर प्रखंड के आसनलतिया पंचायत में डायन-बिसाही का आरोप लगाकर एक 65 वर्षीय वृद्ध महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। इसके बाद परिजनों ने घायल महिला को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया हैl