भोगनीपुर: पुखरायां स्टेशन पर भटकता मिला एक बालक, रेलवे पुलिस ने उसे चाइल्ड हेल्पलाइन को सुपुर्द किया
पुखरायां कस्बा स्थित रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर रविवार रात करीब 10 बजे झांसी से कानपुर की ओर जा रही साबरमती एक्सप्रेस में एक बालक मिला। यात्रियों की सूचना पर रेलवे पुलिस ने बालक को उतारा। सूचना पर पहुंची चाइल्ड हेल्पलाइन कानपुर देहात को सुपुर्द किया है। बालक अपना नाम जश्नदीप पुत्र गगन निवासी गागोदिया, जनपद जींद हरियाणा बता रहा है।