ठेठईटांगर: जनता का भरोसा पुलिस की सबसे बड़ी ताकत : एसपी
मंगलवार को शाम 4 बजे सिमडेगा एसपी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध से अपराध नियंत्रण और सूचनाओं के आदान-प्रदान में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया गया है। एसपी ने लोगों से अपील की कि समस्या होने पर थाना, डायल 112 या सीधे उनसे संपर्क करें।