मानिकपुर कस्बे के शिवनगर वार्ड में शनिवार शाम करीबन 6 बजे का बताया जा रहा है ,जहां घरेलू कार्य निपटा रही महिला आशा देवी पत्नी कमलेश पाल् के पैर के अंगूठे में सर्प ने काट लिया ,कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी परिजनों ने सर्प दंश से घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया, इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।