नवाबगंज: लखनऊ अग्निकांड के बाद बाराबंकी में एसी सर्विसिंग की मांग बढ़ी, फायर ऑडिट को लेकर संस्थान हुए सतर्क
लखनऊ में कोचिंग सेंटर में हुए अग्निकांड के बाद बाराबंकी में भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। कोचिंग सेंटर,निजी अस्पताल और बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान अपने परिसरों का फायर ऑडिट और एसी सिस्टम की जांच करा रहे हैं।शहर में एसी सर्विसिंग,ओवरहॉलिंग और बिजली के लोड की जांच की मांग अचानक बढ़ गई है।संचालक वायरिंग,एमसीबी और एसी की तकनीकी स्थिति की जांच करवा रहे है