मुरैना नगर: मुरैना स्टेडियम बना आपदा प्रबंधन की पाठशाला,समर केम्प में आये बच्चों ने सीखे जिंदगी बचाने के अनमोल मंत्र।
मुरैना के डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित समर कैंप में एसडीईआरएफ टीम ने छात्र-छात्राओं को आपदा प्रबंधन और जीवन रक्षा का प्रशिक्षण दिया। बच्चों को भूकंप, आग, बाढ़ व सड़क दुर्घटनाओं के दौरान सुरक्षा उपाय, प्राथमिक उपचार, सीपीआर और सुरक्षित निकासी की जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने व्यावहारिक अभ्यास कराया। अंत में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।