होशंगाबाद नगर: कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने स्मार्ट मीटर के जबरदस्ती लगाने का वीडियो जारी कर जताया विरोध, रीडिंग और बिलिंग पर उठाये सवाल
बिजली कंपनी द्वारा नोटिस जारी कर उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने की कार्रवाई पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय गुड्डन ने कड़ी आपत्ति जताई है।रविवार डिफर करीब 1.30 बजे वीडियो जारी कर कहा कि पूरे प्रदेश में बिजली कंपनी की मनमानी लगातार जारी है और उपभोक्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज कर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं।