अररिया: रामपुर कोदरकट्टी पंचायत में डीएम ने पंचायत विकास दिवस का शुभारंभ किया, काफी संख्या में लोग भी रहे मौजूद
Araria, Araria | Jun 28, 2026 ग्रामीण विकास को जनभागीदारी के माध्यम से नई गति देने तथा पंचायतों को अधिक सशक्त, समावेशी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से रविवार को अररिया जिले की सभी ग्राम पंचायतों में "पंचायत विकास दिवस" का आयोजन किया गया। इस क्रम में जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा अररिया सदर प्रखंड की रामपुर कोदरकट्टी पंचायत से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया