शाहजहांपुर: विकास प्राधिकरण की दूसरी कार्रवाई, 3500 वर्गमीटर अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
शाहजहांपुर। अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए शुक्रवार को विकास प्राधिकरण ने ग्राम चौढ़ेरा बांगर में करीब 3500 वर्गमीटर क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई प्राधिकरण सचिव अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई, जिसमें अवर अभियंता प्रदीप कुमार त्रिवेदी, कनिष्ठ सहायक अपार कपूर,क्षेत्रीय लेखपाल, स्थानीय पुलिस व ईटीएफ