सिवनी: सिवनी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, फल-सब्जी दुकानों से नमूने लिए गए
Seoni, Seoni | May 24, 2026 सिवनी में खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग ने फल और सब्जी विक्रेताओं के यहां औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। रविवार को मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभागीय दल ने शहर की विभिन्न दुकानों से आम, केला, अनार और एप्पल सहित एथिलीन रीईपर के नमूने जांच हेतु एकत्र किए। कार्रवाई हड्डी गोदाम क्षेत्र सहित अन्य प्रतिष्ठानों में की गई।