हनुमानगढ़: जिले की नोहर फीडर नहर एक बार फिर से टूटी, दर्जनों गांव की जलापूर्ति रुकने से किसानों को हुआ भारी नुकसान
हनुमानगढ़ जिले की नोहर फीडर नहर एक बार फिर से टूट गई है, जिससे लगभग 150 किला नरमा कपास की फसले जलमग्न हो गई। यह घटना तेज आंधी और तूफान के कारण घटित हुई है। इस कटाव से जिले के गांव पदमपुरा जानिया मालवणी चारणवासी जसाना देईदास ढाणी लाल खान और रतनपुरा सहित दर्जनों गांव में पेयजल संकट गहरा गया है।