हनुमानगढ़: टाउन की धान मंडी में बाहरी राज्य का गेहूं लाने की सूचना पर यूपी नंबर का ट्रक पकड़ा गया, ट्रक में मिला 90 क्विंटल गेहूं
हनुमानगढ़ टाउन की धान मंडी में आज उस समय हड़कंप मच गया जब बाहरी राज्य का एक ट्रक 90 क्विंटल गेहूं लेकर हनुमानगढ़ टाउन की धान मंडी पहुंचा। सूचना मिलने के बाद बिजनौर से आए इस ट्रक को मौके पर ही रोक लिया गया और ट्रक में मौजूद 90 क्विंटल गेहूं भी जब्त कर लिया गया। यह बाहरी राज्य से आया गेहूं किस व्यापारी का है इसकी अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।