बहराइच: नानपारा बाईपास के पास बोलेरो मैक्स वाहन अचानक जल गया, चालक ने कूदकर बचाई जान, घर जाते समय हुआ हादसा
शहर के बाईपास मार्ग पर एक चार पहिया वाहन में आग लग गई। चालक ने वाहन से कूदकर जान बचाई। इसके बाद दमकल वाहन को सूचना दी, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गई। कोतवाली नानपारा क्षेत्र के कस्बा निवासी एक व्यक्ति अपने चार पहिया बोलेरो मैक्स वाहन से बहराइच आए थे। इसके बाद बीती रात चालक वाहन से पुनः अपने घर के लिए रवाना हुआ। तभी रास्ते में वाहन जलने लगा।