सहारनपुर: बढ़ती आग की घटनाओं पर अग्निशमन विभाग हुआ अलर्ट, तारावती हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जनता को दिए सुरक्षा टिप्स
गर्मी बढ़ने के साथ आग लगने की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इसी कड़ी में अग्नि शमन सप्ताह की शुरुआत करते हुए शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे तारावती हॉस्पिटल में अग्निशमन विभाग ने मॉक ड्रिल का आयोजन किया। ड्रिल में आग लगने पर बचाव के तरीके, निकासी मार्ग और अस्पताल के अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई।