कर्वी: चित्रकूट के इटवा गांव में विशाल नेत्र शिविर आयोजित, 258 लोगों की हुई आँखों की जांच
चित्रकूट में सोमवार सुबह 11 बजे रामनगर ब्लॉक के इटवा गांव में विकास पथ सेवा संस्थान व सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित। शिविर में 258 लोगों की आंखों की जांच की गई। 98 लोगों को निशुल्क चश्मे वितरित किए गए, जबकि 12 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए। ग्रामीणों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।