जनकपुरी के भारती कॉलेज में दिव्य ओलंपिक 2025 का आयोजन, 150 स्कूलों के दिव्यांग बच्चों ने लिया हिस्सा दिल्ली: जनकपुरी स्थित भारती कॉलेज में दिव्यांग बच्चों द्वारा ‘दिव्य ओलंपिक 2025’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली के 150 से अधिक स्कूलों से आए हजारों विशेष और दिव्यांग बच्चों ने ओलंपिक शैली की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।