सहारनपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध छुरी के साथ जावेद को दबोचा, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने एक अभियुक्त को रविवार शाम 5:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने जावेद को प्रभात टाकीज पार्किंग के उत्तर-पश्चिमी हिस्से से नाजायज छुरी के साथ पकड़ा है।