जालौर: जालोर में किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी बोले- माही बांध से सूखाग्रस्त क्षेत्रों को पानी उपलब्ध करवाए सरकार
Jalor, Jalor | Mar 13, 2024 जालोर जिला मुख्यालय पर किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने जवाई नदी को पुनर्जीवित करने, गिटको होटल से रामदेवजी मंदिर व लाल भाखरी तक जाने वाले रास्ते पर सड़क निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। साथ ही बैमोसमी वर्षा समेत अन्य कारणों से बर्बाद हुई फसलों का अनुदान व बीमा क्लेम दिलवाने और जिले के सूखाग्रस्त क्षेत्रों में पानी की मांग।