जालौर: जालौर में मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला पुलिस अधीक्षक ने शहर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Jalor, Jalor | Mar 13, 2024 मंगलवार को जिला कलेक्टर पूजा पार्थ व जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने शहर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कोलार सहित अन्य मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर बिजली, पानी आदि व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।