लातेहार: बालिका गुरुकुल छात्रावास का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने शनिवार को माको स्थित बालिका गुरुकुल छात्रावास का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने भोजनालय, रसोईघर, शौचालय, पेयजल व्यवस्था और साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया।