शिवपुरी नगर: अब शिवपुरी से होगी दुश्मनों की 'बोलती बंद': 2500 करोड़ के डिफेंस प्लांट का भूमिपूजन, बनेंगे मिसाइल और घातक हथियार
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 2500 करोड़ रुपए की अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का आज रविवार की दोपहर 3 बजे शिलान्यास किया गया। फैक्ट्री में गोला-बारूद, हाईटेक हथियार, मिशन-रेडी मिसाइलें और हाईटेक डिफेंस प्रोडक्ट्स बनाए जाएंगे। मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में करीब 10 हजार लोगों को नौकरियां मिलेंगी।