संतकबीरनगर की मेहदावल थाना पुलिस और साइबर सेल ने मोबाइल हैक कर यूपीआई के जरिए ₹25,000 की ठगी का मामला सुलझाया। तकनीकी जांच से पूरी रकम पीड़ित जगदम्बा त्रिपाठी को वापस कराई गई। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की अगुवाई में हुई त्वरित कार्रवाई ने बड़ा काम किया।