गायघाट: गायघाट किसान भवन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त पर कार्यक्रम आयोजित, ₹18,880 करोड़ की राशि हस्तांतरित
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन में शनिवार शाम करीब साढ़े 4 बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त के अंतर्गत राशि हस्तांतरण के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया, लेकिन एक भी किसान उपस्थित नहीं हुआ।