बारुन: चेहल्लुम पर्व को लेकर बारुण थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की की गई अपील
बारुण थाना परिसर में आगामी चेहल्लुम पर्व को लेकर गुरुवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बारुण अंचलाधिकारी नारायण राय और थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों, पूर्व मुखियाओं तथा शांति समिति के सदस्यों ने हिस्सा लिया।