फरसगांव: फरसगांव थाने के सामने ओवरब्रीज के नीचे ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हुई दुर्घटनाग्रस्त,कोई हताहत नही
सोमवार को सुबह लगभग 7 बजे जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर फरसगांव थाने के सामने ओवरब्रीज के नीचे डिवाइडर को टक्कर मारकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हालांकि इस दुर्घटना के किसी को कोई हताहत नही हुई है।चालक ने बताया कि ट्रेलर वाहन का स्टेरिंग अचानक जाम हो गया जिससे अनियंत्रित होकर डिवाइडर को टक्कर मार दी,गनीमत है कोई बडी दुर्घटना नही हुई।