फरसगांव: ग्रामभण्डारसिवनी कुम्हारपारा में55वर्षीय बुजुर्ग की फांसी के फंदे पर लटकी मिली लाश,परिजनों ने फरसगांव थाने में दी सूचना
जिले के ग्राम भण्डारसिवनी कुम्हारपारा में 55 वर्षिय बुजुर्ग अनित चक्रधारी पिता स्व छेदीलाल चक्रधारी की लाश ईमली के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ग्रामीणों ने फंदे पर लटकी लाश देकर परिजनो को सूचना दिए जिसके बाद ग्राम सरपँच व परिजनों ने रविवार को सुबह लगभग 9 बजे फरसगांव थाने पहुँचकर घटना की जानकारी दी है।फरसगांव पुलिस द्वारा जांच की कार्यवाही कर रही है।