करछना: बीरपुर गांव में सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, पांच बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
करछना क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी पुष्पराज विश्वकर्मा पुत्र केशव नाथ विश्वकर्मा की बीते 13 मार्च को मेजा क्षेत्र के तेंदुआ गांव के सामने ऑटो की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए जिले के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर शाम को पुष्पराज विश्वकर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। शव देर रात घर पहुंचा तो परिजनों में रोना पीटना मच गया।