चायल: चरवा में सरसों के खेत में मिले युवक के शव पर परिजनों का हंगामा, थाने का किया घेराव, हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग
थाना चरवा क्षेत्र में दस दिन पूर्व सरसों के खेत में युवक का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गुरुवार देर शाम छे बजे थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, किसी तरह पुलिस ने मामले को संभाला और परिवार को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है!