#अलीगढ़ मे पेट्रोल-डीजल महंगाई और खाद संकट पर कांग्रेस का हल्ला बोल, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन,अलीगढ़ में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों और किसानों को खाद की किल्लत के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बैनर-पोस्टर के साथ सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस नेता एवं पूर्व एमएलसी विवेक बंसल ने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम कीमतें घटने के बावजूद जनता को राहत नहीं दी जा रही। उन्होंने सरकार को किसानों, आम जनता और इतिहास के प्रति संवेदनहीन बताते हुए नीतियों पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने और किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
#Facebook #Viral
#Aligarh #Congress #PetrolDieselPrice #FertilizerCrisis #Farmers #Protest #UPNews
Koil, Aligarh | Jul 6, 2026