पूसा: पुसा इलाके में शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव हुआ संपन्न, प्रखंड विकास पदाधिकारी ने दी जानकारी
पुसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि पूसा इलाके में शांतिपूर्ण माहौल में लोकसभा चुनाव संपन्न करा लिया गया। उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराए जाने को लेकर भारी संख्या में पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई थी। चुनाव समाप्त होने के बाद सुरक्षा घेरे में सभी EVM को वज्र गृह में जमा करने का कार्य किया जा रहा है।