धनघटा तहसील क्षेत्र के महुली व हरिहरपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के टीम नाथनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर राजेश चौधरी ने महुली व हरिहरपुर में आधा दर्जनों क्लिनिको पर छापेमारी की है, छापेमारी के दौरान दुकानों को सीज कर दिया गया है।