अररिया: अररिया जिले में महाशिवरात्रि के मौके पर उमड़ा आस्था का सैलाब
Araria, Araria | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अररिया जिले भर में भगवान शिव की भक्ति में पूरा माहौल डूबा हुआ है। सुबह से ही शहर के प्रमुख शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भक्त दूर-दूर से पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर रहे हैं और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं।