गोरखपुर: मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में एक वांछित अभियुक्त को गुलरिहा पुलिस ने टोला सेवई से किया गिरफ्तार
मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के वांछित अभियुक्त को गुलरिहा पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त का नाम विशाल उर्फ माथुर है जो की ग्राम ठाकुरपुर नंबर एक टोला सेवई थाना गुलरिया जनपद गोरखपुर का रहने वाला है। इसको गिरफ्तार किया गया है और अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है। इसके ऊपर गुलरिहा थाने में धारा 147 308 506 के तहत मुकदमे दर्ज हैं।