गोरखपुर: पादरी बाजार इलाके में खराब ट्रक की मरम्मत के दौरान लगी आग दो व्यक्ति हुए घायल
शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार में एक ट्रक में तब आग लग गई जब उसे मिस्त्री बना रहे थे। इस दुर्घटना में दो व्यक्ति बुरी तरीके से घायल हो गए। घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए भर्ती किया गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि खराब ट्रक की मरम्मत के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।