गोरखपुर: दावत-ए-इस्लामी इंडिया की जानिब से हज यात्रियों को ऊंचवा स्थित आइडियल मैरिज हॉल में दी गई ट्रेनिंग
ऊंचवा स्थित आइडियल मैरेज हाउस में दावते इस्लामी इंडिया की ओर से हज ट्रेनिंग का आयोजन हुआ। पूरा मैरेज हाउस ‘लब्बैक अल्लाहुम्मा लब्बैक’ की सदाओं से गूंज उठा। मक्का व मदीना शरीफ में इबादत, जियारत व ठहरने का तरीका बताया गया। ट्रेनिंग में महिलाओं समेत करीब दो सौ हज यात्रियों ने हज के अरकान की बारीकियां सीखीं।