कानपुर: चकेरी थाने की पुलिस ने अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
चकेरी थाने की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी ऋषभ पाल को पुलिस ने मथुरापुर रोड पीपल के पेड़ के नीचे से गुरुवार दोपहर 2:00 बजे गिरफ्तार किया है उनके पास से 12 बोर का देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है वहीं दूसरे आरोपी नीरज यादव को पुलिस ने केस्को तिराहे से गिरफ्तार किया उसके पास से भी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है