बेगूसराय: नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नीमाचांदपुरा थाना की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी SP मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि नीमा चांदपुरा थाना की पुलिस ने 05 लीटर अवैध देशी शराब एवं 540 ml विदेशी शराब के साथ सुभाष महतो को गिरफ्तार किया गया है.