मखदुमपुर: मखदुमपुर थाना की पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मखदुमपुर थाना की पुलिस ने विशेष छपेमारी अभियान चलाते हुए थाना क्षेत्र से फरार चल रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार के दिन 4 बजे मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र से पूर्व के केश में फरार चल रहे आरोपी को सामोचक गांव से नेता मांझी समेत तीन लोग गिरफ्तार हुए हैं।